नोएडा, अप्रैल 8 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। सेक्टर-62 के पास से गाजियाबाद की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर दो महीने तक यातायात बाधित रहेगा। नौ अप्रैल से दस जून तक यह व्यवस्था रहेगी। यहां पर मेट्रो लाइन से संबंधित काम होगा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक्स के जरिए जानकारी दी है कि सड़क बंद होने से खंभा नंबर-386 के पास सर्विस रोड प्रभावित होगी। यहां विशेष पुल के निर्माण का काम किया जा रहा है, जिससे सड़क पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह दिल्ली से नोएडा के सेक्टर-63 तक चलने वाली ब्लू लाइन का हिस्सा है। वहीं, इस मामले में डीसीपी यातायात शैलेंद्र सिंह का कहना है कि अभी गाजियाबाद की ओर काम होना है। नोएडा की ओर काम की अनुमति नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...