गुड़गांव, जून 17 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। सेक्टर-57 पार्ट-1 के सैंकड़ों लोग निगम अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। सेक्टर के एफ ब्लॉक के 50 से अधिक घरों के सामने बारिश के पानी की निकासी के कोई इंतजाम नहीं है। शहर में जब भी बारिश होती है तब इन घरों के सामने पानी भर जाता है। इस कारण जब तक वहां पानी की निकासी नहीं होती है तब तक लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर होना पड़ता है। आरोप है कि लगातार शिकायतों के बाद भी लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। बता दें कि सेक्टर-57 पार्ट-एक में जलभराव की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। मानसून की शुरुआत से पहले ही निगम अधिकारी इस क्षेत्र में पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम करना पूरी तरह भूल गए। इसके चलते एफ ब्लॉक के करीब 50 घरों के सामने हर साल की तरह इस बार भी दो-दो फीट तक पानी जमा ...