नोएडा, मई 26 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-51 और 52 मेट्रो स्टेशन के बीच बन रहे स्काईवॉक का काम 25 जून तक पूरा करने की तैयारी है। प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि इस डेडलाइन में काम पूरा कर लिया जाएगा। इस स्काईवॉक का निर्माण जून 2023 में शुरू किया गया था। दावा किया गया था कि छह महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद काम पूरा होने की कई डेडलाइन गुजर चुकी हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर स्काईवॉक जहां पर जोड़ा गया था, उसके रास्ते में आई स्टेशन बिल्डिंग की बीम को नहीं हटवाया जाएगा। यह भी पढ़ें- मयूर विहार से एम्स तक सिग्नल मुक्त सफर जल्द होगा शुरु वहां से स्काईवॉक दाहिने तरफ मोड़कर फिर बाएं मोड़कर स्टेशन में जोड़ दिया जाएगा। वहीं, सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन की तरफ अभी तक गेट नंबर-2 की तरफ ऊपर की ...