नोएडा, मार्च 31 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-5 हरौला में वाटर एटीएम की मंगलवार को शुरुआत हुई। एटीएम से लोगों को रोजाना सुबह 7 से 12 और शाम को 5 से 8 बजे तक निशुल्क पेयजल मिलेगा। इसे प्राधिकरण ने सीएसआर फंड से बनवाया है। विधायक पंकज सिंह इसका शुभारंभ किया।प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा दिलाने के लिए एचडीएफसी बैंक के सहयोग से इस एटीएम की शुरुआत की गई। यह सेक्टर-4-5 की क्रासिंग पर लगाया गया है। प्राधिकरण के महाप्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि इस एटीएम से आम लोगों को पीने का साफ ठंडा पेयजल निशुल्क दिया जाएगा। वाटर एटीएम की क्षमता 1200 लीटर प्रति घंटा है। इस वाटर एटीएम में दो तरह की वेंडिंग मशीन लगाई गई है। एक मशीन से एक बार में 20 लीटर पेयजल लिया जा सकता है। जबकि दूसरी मशीन से 1 लीटर ठंडा और शुद्ध पेयजल...