बोकारो, दिसम्बर 27 -- शुक्रवार को झारखंड राज्य शूटिंग बॉल संघ की वार्षिक बैठक हुई। जिसमें नए पदाधिकारियों का चयन हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद शशिंद्र करात, चेयरमेन सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार साहू, सचिव चंदन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष नीरज कुमार, सह सचिव मुकुट चौधरी, सदस्य जियालाल पासवान, श्रीकांत कुमार, मंजू गुप्ता बने। चुनाव में शामिल होने वाले सदस्यों में बोकारो के भगवान प्रसाद साहू, जियालाल पासवान, रांची से जयंत कुमार, श्रीकांत कुमार, लातेहार के मुन्ना खान, गिरिडीह के इंद्रकुमार ऋषि, धनंजय प्रसाद, हजारीबाग से काजल कुमारी, धनबाद से धर्मेंद्र कुमार महतो, सरायकेला के सुदीप्तो मंडल, खूंटी के आशा कुमारी इत्यादि सदस्य शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...