बोकारो, जून 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। उपायुक्त के निर्देश पर बाल मजदूरी के खिलाफ गठित जिला धावा दल ने बुधवार को विशेष रेस्क्यू अभियान चलाकर सेक्टर-5डी स्थित राजू मोटरसाइकिल गैराज से दो नाबालिग बाल मजदूरों को मुक्त कराया। मुक्त कराए गए बच्चों की उम्र 14 और 17 वर्ष है। दोनों क्रमशः चिराचास और बिजूलिया गांव के निवासी हैं। रेस्क्यू के बाद दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी), बोकारो के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के निर्देशानुसार उनके पुनर्वास के लिए तत्काल बाल गृह, चास भेज दिया गया। अभियान में बाल संरक्षण इकाई के अजीत राणा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राकेश कुमार, पिंटू कुमार, चाइल्ड लाइन के प्रदीप कुमार तथा सहयोगिनी बोकारो के रवि कुमार राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। धावा दल ने कहा कि जिले में बाल मजदूरी के खिलाफ सघन अभियान जारी रहेगा...