सेक्टर-46 के हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी
गुड़गांव, जून 24 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-46 में स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में मंगलवार को चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। शातिर चोरों ने मंदिर के मुख्य दानपात्र (गोलक) को अपना निशाना बनाया और एक विशेष कटर की मदद से उसका मजबूत ताला काटकर उसमें रखी भारी-भरकम नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गए। दुस्साहस की बात यह है कि चोरों ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब इलाके में लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मंदिर प्रशासन द्वारा पुलिस को सौंपी गई सीसीटीवी फुटेज में चोरों की पूरी कार्यप्रणाली साफ तौर पर दिखाई दे रही है। फुटेज के अनुसार चोर एक ऑटो में सवार होकर मंदिर परिसर के बाहर पहुंचे थे ताकि किसी को उन पर शक न हो। ऑटो से उतरकर आरोपी बेहद सामान्य तरीके से मंदिर के भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.