नोएडा, अप्रैल 25 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। महामाया फ्लाईओवर से पहले सेक्टर-44 मुख्य सड़क पर एक एफओबी का ढांचा चार साल से रखा हुआ है। इस पर पूरी तरह जंग लग चुका है। वहीं दूसरी तरफ सेक्टर-76 में एफओबी बनाने की मांग तीन साल से अधूरी पड़ी है। इसको लेकर लोगों ने एक बार फिर प्राधिकरण के सीईओ से एफओबी बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास एफओबी की काफी जरुरत है। लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते हैं। यहां पर एफओबी बनाने के लिए एक साल पहले विधायक पंकज सिंह ने भी प्राधिकरण को पत्र लिखा था। अभी तक इसको बनाने के लिए प्राधिकरण एस्टीमेट तक तैयार नहीं कर सका है। प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी में रहने वाले अमित गुप्ता ने सीईओ से मांग की है कि जंग खा रहे एफओबी को सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन पर शिफ्ट कर देना चाहिए ताकि लोगों को...