सेक्टर-40 में 20 घरों के रैंप पर बुलडोजर चला
गुड़गांव, जून 26 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने गुरुवार को विरोध के बीच करीब 20 घरों के बाहर रैंप और ग्रिल को तोड़ा। कोने पर स्थित इन मकानों के बाहर रैंप और ग्रिल की वजह से वाहनों को मुड़ने में दिक्कत होती थी। इसकी वजह से सड़क हादसा होने का डर बना रहता था। पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। एचएसवीपी के उपमंडल अधिकारी अमित वशिष्ठ की निगरानी में तोड़फोड़ हुई।
अतिक्रमण की जानकारी वशिष्ठ ने बताया कि इस सेक्टर में कोने के करीब 20 मकान ऐसे थे, जिनके मालिकों ने अपने घर के बाहर करीब तीन से चार फीट तक अतिक्रमण किया हुआ था। इसकी वजह से सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी। वाहन चालकों को वाहन का कटाव करने में दिक्कत आती थी। इसकी वजह से यह दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन गए थे। शिकायत मिलने के बाद जांच की गई तो यह सही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.