बोकारो, मार्च 14 -- शनिवार को सेक्टर स्थित संत मेरी नर्सरी स्कूल में इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक सीएंड आईटी ईआरपी शांतनु सेनगुप्ता, विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्य पीई ईपेन, पीए जकारिया व एमजीएम स्कूल के प्राचार्य रेवरेंड फादर डॉ जोशी वर्गीज ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पांच रोमिंग किड्स के माध्यम से विद्यालय के पाठ्यक्रम को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इन प्रस्तुतियों में सर्कल टाइम, नेचर वॉक, राइम टाइम, फॉनिक्स टाइम व बैगलेस फ्राइडे जैसी गतिविधियों को दर्शाया गया। जिससे अभिभावकों को बच्चों की सीखने की प्रक्रिया की झलक मिली। इसके अतिरिक्त प्री-नर्सरी कक्षा के नन्हे बच्चों ने वन डे एट एसएमएनएस विषय पर एक सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.