फरीदाबाद, फरवरी 10 -- फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित महाशिव मंदिर सभा की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान पीसी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महाशिवरात्रि और होली के आयोजन पर चर्चा की गई। सभा ने निर्णय लिया कि इस बार होली रासायनिक रंगों की बजाय फूलों और चंदन से मनाई जाएगी। साथ ही नशे से दूर रहने और मंदिर की मर्यादा बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक में मंदिर के सौंदर्यीकरण और वित्तीय स्थिति पर भी चर्चा हुई। महासचिव अनिल शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...