फरीदाबाद, मई 20 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-31 स्थित टाउन पार्क के बाहर अवैध पार्किंग और कूड़े के ढेर को लेकर लोगों में लोगों में काफी रोष है। लोगों का आरोप है कि अवैध पार्किंग के कारण रोजाना सड़क पर जाम लग रहा है। वहीं गंदगी के कारण पार्कों की सुंदरता खराब हो रही है जिससे लोग बेहद परेशान है। रोड सेफ्टी स्क्वॉड केपदाधिकारी अंकुर सारन ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) अधिकारियों को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि टाउन पार्क के प्रवेश द्वार की सीढ़ियों के पास लोग मनमाने तरीके से दोपहिया वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे पार्क में आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह स्थिति असुरक्षित बनती जा रही है। स्क्वॉड ने मौके का निरीक्षण कर फोटो और अन्य साक्ष्...