नोएडा, मई 9 -- नोएडा, उदय सिहं। सेक्टर-31 स्थित बी ब्लॉक की आरडब्ल्यूए की नई कार्यकारिणी निर्विरोध घोषित कर दी गई है। आरडब्ल्यूए कार्यालय की तरफ से जारी अंतिम चुनाव सूचना के अनुसार नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। नई कार्यकारिणी में देवेंद्र सिंह को अध्यक्ष, मंजुला सिन्हा को उपाध्यक्ष, अंकित रस्तोगी को महासचिव, ऋतु गोयल को संयुक्त सचिव और मोहित गर्ग को कोषाध्यक्ष चुना गया है। सभी पदाधिकारी बी ब्लॉक के निवासी हैं। चुनाव अधिकारी प्रशांत पाल और कुलदीप त्यागी ने बताया कि 10 मई को प्रस्तावित मतदान अब नहीं कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी दस्तावेज नई कार्यकारिणी को आरडब्ल्यूए उपविधियों के अनुसार सौंप दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...