फरीदाबाद, अप्रैल 14 -- फरीदाबाद, सरसमल। सेक्टर-30 स्थित सामुदायिक केंद्र की हालत जल्द सुधरने वाली है। मरम्मत के बाद यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा और साफ-सुथरा माहौल मिलेगा। इस कार्य पर करीब 5.19 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम ने इस काम के लिए निविदा जारी की है। इसके तहत कंपनी का चयन किया जाएगा, जो सामुदायिक केंद्र की मरम्मत और रखरखाव का काम करेगी। 22 अप्रैल के बाद काम शुरू किया जाएगा।गर निगम की योजना अनुसार यह कार्य वार्ड-30 के सेक्टर-30 स्थित सामुदायिक केंद्र में किया जाएगा। यहां लंबे समय से भवन में टूट-फूट और अन्य समस्याएं सामने आ रही थीं, जिससे लोगों को कार्यक्रम आयोजित करने में दिक्कत होती थी। अब मरम्मत के बाद भवन की स्थिति बेहतर होगी। काम को करीब 120 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान भवन की दीवारें, फर्श, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.