फरीदाबाद, मार्च 23 -- फरीदाबाद। चोर खेडीपुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-29 पुल के पास ट्रैफिक बूथ के पीछे से ऑटो चोरी कर ले गए। भारत कॉलोनी निवासी सोनू सिंह की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। यह वारदात 21 मार्च की है। वहीं, मॉल ऑफ फरीदाबाद के गेट सामने से बाइक चोरी हो गई। यह घटना 14 मार्च की है। रविवार को दयालपुर गांव निवासी प्रशांत की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...