फरीदाबाद, मार्च 24 -- फरीदाबाद। पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा सेक्टर-29 घाट की साफ-सफाई कर चैती छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। पहले दिन नहाय खाय का आयोजन किया गया। इसके तहत व्रती ने स्नाना करने के बाद भोजन ग्रहण करके व्रत की शुरुआत की। दूसरे दिन खरना का आयोजन किया गया। व्रती दिनभर उपवास रखने के पश्चात संध्या समय गुड़-चावल की खीर एवं रोटी का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद निर्जला व्रत प्रारंभ किया। तीसरे दिन यानि मंगलवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर भव्य पूजा-अर्चना एवं लोकगीतों का आयोजन किया गया। बुधवार को व्रत उषा अर्घ्य देंगे। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा।इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन एवं लोकगीत...