नोएडा, मई 4 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-27 के डी ब्लॉक स्थित घर के बाहर सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे के कार में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने आग को बुझाया। आशंका जताई जा रही है कि हाईटेंशन बिजली लाइन में स्पार्किंग के कारण आग लगी फायर सर्विस की टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो जांच में सामने आया कि आग घर के अंदर नहीं, बल्कि बाहर खड़ी एक कार में लगी थी। कार तेज लपटों में घिरी हुई थी। अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पंपिंग कर आग पर काबू पाया और कुछ ही देर में आग को पूरी तरह बुझा दिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। आग आसपास के घरों तक फैल सकती थी। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा। यह भी पढ़ें- अव्यवस्थित पार्किंग पर जुर्माना लगाने की तैयारी आग ...