गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। भीषण गर्मी के इस मौसम में सेक्टर-21 के निवासियों को पिछले तीन दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर के मुख्य पानी के टैंक की सफाई का काम चलने के कारण पूरे इलाके में जलापूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। स्थिति यह है कि सेक्टर के कुछ हिस्सों में तो नाममात्र का पानी पहुंच रहा है, लेकिन सी-पॉकेट में पिछले 72 घंटों से पानी की बूंद-बूंद के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पानी न आने से परेशान लोग अब निजी टैंकरों और बोतलबंद पानी के सहारे दिन काटने को मजबूर हैं। सेक्टर-21 सी-पॉकेट की निवासी सुमन गुप्ता ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि इस रिकॉर्डतोड़ गर्मी में पानी की किल्लत ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। घर में पानी की आपूर्ति बिल्कुल ठप होने के कारण साफ-सफाई, नहाने, कपड़े ध...