फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-21डी लेबर चौक से गुरुग्राम मोड़ तक सड़क पर एक सप्ताह से 100 से अधिक स्ट्रीट लाइट बंद हैं। अंधेरे में राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लोगों ने जल्द समाधान की मांग की है। इस मार्ग पर रात के समय अंधेरा छाया रहता है, जिससे साइकिल, रेहड़ी और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है। कई जगह सड़क टूटी हुई है और पानी भरा रहता है, जिससे पैदल चलने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। अंधेरे के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। क्षेत्र के निवासी राजेश पटेल, सेवानिवृत्त कैप्टन दिलीप भारती, विजय ठाकुर, रिनू सिंह, रूपा पटेल और अन्य लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.