फरीदाबाद, मई 1 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। सेक्टर-2 में विकास कार्यों को गति देते हुए आरएमसी सड़क निर्माण का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना से क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही सीवर व्यवस्था में सुधार की योजना भी बनाई गई है। शुक्रवार को सेक्टर-2 स्थित वीटा गेट के सामने आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू हुआ। सामुदायिक भवन से जुड़ी मुख्य सड़क को आरएमसी से तैयार किया जाएगा, जिससे सड़क मजबूत और टिकाऊ बनेगी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने ढोल-बाजे के साथ खुशी जताई।विधायक मूलचंद शर्मा ने नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण पर करीब 1.43 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही लगभग 80 लाख रुपये की लागत से पूरे सेक्टर की सीवर लाइन को भी दुर...