फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। भीषण गर्मी के बीच सेक्टर-2 में पेयजल संकट गहराता जा रहा है।सप्ताह में एक दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में लोगों को प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पानी की सप्लाई अनियमित से रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है, जिससे लोग बेहद परेशान है। आरडब्ल्यूए प्रोग्रेसिव सोसाइटी के महासचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि पानी कब आएगा, इसकी कोई निश्चित जानकारी नहीं होती। कई बार ग्राउंड फ्लोर तक पानी नहीं पहुंचता और लोगों को मोटर चलाकर पानी भरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब से पानी आपूर्ति का कार्य ठेके पर दिया गया है, तब से स्थिति और खराब हुई है। सेक्टर में करीब 10 ट्यूबवेल हैं, लेकिन इनमें से दो से तीन अक्सर खराब रहते हैं। इससे जलापूर्ति प्रभा...