नोएडा, अप्रैल 29 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। पुलिस कमिश्नरेट का नया दफ्तर सेक्टर-153 में बनेगा। पुलिस प्रशासन की मांग पर प्राधिकरण ने 13 हजार 300 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित कर ली है। अब इसके आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी नोएडा के सेक्टर-108 में यह दफ्तर चल रहा है। प्राधिकरण ने इसको पुलिस कमिश्नरेट से पहले ट्रैफिक पार्क के लिए बनाया था। यहां पर सहायक परिवहन विभाग का दफ्तर भी आना था, लेकिन पुलिस अधिकारियों के आने के बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर के लिए प्राधिकरण अलग से भूखंड देगा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर-153 में यह भूखंड दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- नोएडा में 11 KM लंबे यमुना पुस्ता रोड की संवरेगी सूरत, कई सेक्टरों से गांवों तक होगा फायदा यह भूखंड सेक्टर-152 और सेक्टर-153 के को मिलाकर बनाया ग...