सेक्टर-15 पार्ट-2 में घरों के सामने भरा सीवर का पानी, लोग परेशान
गुड़गांव, जून 30 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। सेक्टर-15 पार्ट-2 के निवासी इन दिनों सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। बीते 15 दिनों से लगातार सीवर का गंदा पानी सड़कों पर जमा है, जिसके कारण स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। घरों के ठीक सामने बदबूदार पानी भरा होने की वजह से निवासी अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। हालत यह है कि लोगों को रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए भी एक-एक फीट गहरे गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी लगातार बना हुआ है। बता दें कि सेक्टर-15-पार्ट-2 के पास चंदन नगर में बीते दिनों सड़क धंस गई थी। इस कारण निगम द्वारा सीवर लाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। डूम टी प्वाइंट पर काम चल रहा है। इस कारण सेक्टर में सीवर का पानी अब सड़कों पर भरा हुआ है। निगम की तरफ से पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.