गुड़गांव, मार्च 12 -- गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहरवासियों को सरकारी सेवाओं का लाभ अधिक सुलभ और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सेक्टर-14 स्थित वार्ड-25 के सामुदायिक भवन में सिटिजन फैसिलिटेशन सेंटर (सीएफसी) की शुरुआत की गई है। इस केंद्र के खुलने से अब नागरिकों को नगर निगम और शहरी स्थानीय निकाय विभाग से जुड़े कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिल जाएगी। सिटिजन फैसिलिटेशन सेंटर को एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में विकसित किया गया है। यहां नागरिकों को टैक्स जमा करने और दस्तावेज़ों में सुधार से संबंधित कार्य, सीवर-पानी के नए कनेक्शन और बिल भुगतान की सुविधा, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन और प्राप्ति, हरियाणा परिवार पहचान पत्र से संबंधित त्रुटियों का सुधार और अपडेशन और ...