बोकारो, फरवरी 3 -- सेक्टर 12 में सोमवार की रात करीब 10.30 बजे चौधरी चरण सिंह मोड़ के समीप तीन दुकानो में आग लग गई। आग लगने की वजह से डीजे सहित 3 दुकानों में भारी नुकसान हुआ। आग लगने के बाद स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। जिसके बाद दो गाड़ियों ने करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह से दुकान में रखे अधिकाशं सामग्री जलकर राख हो गए। जबकि डीजे संचालक की ओर से समय रहते कुछ सामग्री को दुकान से बाहर निकाल लिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.