नोएडा, दिसम्बर 27 -- नोएडा, संवाददाता।सेक्टर-24 थाना पुलिस को स्थित सेक्टर-12 में फुटपाथ पर शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, स्थानीय लोगों का मानना है कि ठंड के चलते व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात सेक्टर-12 में फुटपाथ पर एक व्यक्ति के संदिग्ध अवस्था में पड़ा होने सूचना मिली। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतक की जेब से मिले दस्तावेज की मदद से उसके परिजन को जानकारी दी। मृतक की पहचान मूलरूप से जिला कन्नौज निवासी देवेश यादव के रूप में हुई है। वह चौड़ा गांव में किराए का कमरा लेकर रहता था। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। पुलिस का अनुमान है कि व्यक्ति की अधिक शराब पीने की व...