बोकारो, फरवरी 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो शहर के सेक्टर 12 से गुजरनेवाले हाईवे में मेडिकेंट हॉस्पिटल के समीप एक खटाल में रखे पुआल में मंगलवार की शाम 4.30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि सामने मेडिकेंट अस्पताल भी अलर्ट हो गया और तुरंत फायर की गाड़ी भेज दी। इसके बाद झारखंड सरकार के फायर की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इस स्थान पर पुआल में ढ़ककर अवैध डीजल ड्रम में रखा हुआ था। जहां महिनों से डीजल के कारोबार होने की अब पूरे शहर में चर्चा होने लगी है। आगलगी में डीजल के कई गैलन भी नष्ट हो गए। डीजल युक्त पुआल के कारण आग की लपटें अत्यधिक होने के कारण बीएसएल सीआईएसएफ की अग्निशमन दस्ता काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह से फोरलेन करीब 45 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। हाईवे में आने-जाने वाले ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.