बोकारो, दिसम्बर 1 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को सेक्टर 12 स्थित गुरुनानक नगर के गुरुद्वारा में गुरु तेग बहादुर का शहीदी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गुरूद्वारा परिसर में दीवान साहेब को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। दिन में करीब 11 बजे से कीर्तन व गुरूवाणी की शुरुआत हुई। जमशेदुपर से पहुंचे रागी जत्था के साथ-साथ स्थानीय रागी टीम ने भी शबद कीर्तन किया। जिसे सुनने के लिए शहर के कई हिस्सों से पुरुष व महिला संगत जुटे। हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए मुगल बादशाह के शासन काल में धर्म की रक्षा के लिए शहीद हुए गुरु तेगबहादुर के लिए शबद कीर्तन सुनकर सभी संगत निहाल हुए। वक्ताओं ने गुरु तेगबहादुर की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित समाज के लोगों को बताया कि हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए सिखों के नौवें गुरु ने दिल्ली के चांदनी चौक पर बलिदान दिया था। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.