नोएडा, जून 21 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-105 निवासी महिला ने बताया कि उनकी बेटी पर्णिका 17 जून को रात साढ़े नौ बजे अपने कार्यालय से घर आई। इसके बाद वह डिलीवरी का कुछ सामान लेने गई तो सेक्टर में रहने वाले रोहित ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। विरोध करने पर उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि युवक बीते दो महीने से डंडा लेकर महिला के घर के आसपास घूमता है। सड़क पर कुत्तों को बेवजह मारता है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोपी को पूर्व में समझाने का भी प्रयास किया पर उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...