नोएडा, जून 24 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण ने सेक्टर-100 में बारातघर बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए टेंडर जारी कर एजेंसियों से आठ जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीद है कि अगस्त के अंत से बारातघर बनाने का काम शुरू हो जाएगा। यह बैक्वेंट हाल की तर्ज पर बनाया जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि बारातघर का निर्माण चार करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इस शहर में बने हुए बारातघरो से बेहतर बनाया जाएग। यह बैंक्वेट हॉल की तर्ज पर बनाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-100 में अभी बारातघर नहीं है। लोग लंबे समय से इसको बनवाने की मांग कर रहे थे। यहां पर लोटस बुलेवर्ड और लोटस एस्पेसिया के चार हजार से ज्यादा फ्लैट हैं। इसके अलावा सेंचुरी अपार्टमेंट में भी 400 फ्लैट और सेक्टर-100 विला सेक्टर में 400 मकान हैं।...