फरीदाबाद, अप्रैल 24 -- बल्लभगढ़ अशोक जैन। सेक्टर-10 में एक मकान के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाकर अज्ञात आरोपितों ने तड़के वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-10 निवासी दिनेश बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वितरण का कार्य करते हैं और उनका कार्यालय आरटीसी कॉम्प्लेक्स में है। तड़के करीब चार बजे एक सफेद रंग की ब्रेजा कार में सवार तीन युवक उनके घर के बाहर पहुंचे। आरोपितों ने अपनी कार खड़ी की और उनकी मारुति स्विफ्ट कार के साइलेंसर को तोड़कर चोरी कर लिया।पीड़ित के अनुसार इस घटना में करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है।पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने और नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। ...