सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में शाम को भी सर्जरी होने से मरीजों को राहत
गुड़गांव, जून 26 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में एक जून से शुरू की गई इवनिंग ऑपरेशन थिएटर (ओटी) सेवा मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार 24 जून तक इस सुविधा के माध्यम से 85 मरीजों के सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। पहले नियमित ओटी समय समाप्त होने के बाद मरीजों को सर्जरी के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब शाम के समय भी ऑपरेशन होने से प्रतीक्षा सूची तेजी से कम हो रही है। नागरिक अस्पताल का नियमित समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक है। इसके बाद जिन विभागों की सर्जरी निर्धारित होती हैं, उनके लिए दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक इवनिंग ओटी संचालित की जा रही है। इस व्यवस्था से ऑर्थोपेडिक और अन्य सर्जिकल विभागों के मरीजों को विशेष लाभ मिल रहा है।
अस्पताल में मिल रही सुविधा अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.