आदित्यपुर, मार्च 31 -- चांडिल, संवाददाता। कुकड़ू प्रखंड सभागार में सोमवार को बीडीओ राजश्री बाखला की अध्यक्षता में सेक्टर स्तरीय बैठक हुई। बैठक में रिम्स के राज्य उत्कृष्टता केंद्र की फैकल्टी सदस्य डॉ. मनीषा कुजूर एवं डॉ. एस.एन. रजनीश सहित महिला पर्यवेक्षक मीनाक्षी पांडेय, फील्ड मैनेजर सोनू नंदी एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद रहीं। बैठक में पोषण ट्रैकर, समर कार्यक्रम, कुपोषित (अति गंभीर एवं मध्यम कुपोषित) बच्चों की पहचान एवं अनुवर्ती कार्रवाई तथा शिशु स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि अति गंभीर कुपोषण से ग्रसित बच्चों के प्रबंधन के लिए सबसे पहले भूख की जांच की जाती है। यदि बच्चा जांच में असफल होता है, तो उसे पोषण उपचार केंद्र में भर्ती किया जाता है। इसके साथ ही समुदाय आधारित प्रबंधन कार्यक्रम...