नोएडा, जनवरी 24 -- ग्रेटर नोएडा। आरडब्ल्यए बीटा-वन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष संगीता शर्मा और संचालन महासचिव हरेन्द्र भाटी ने किया। बैठक में सेक्टर की सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी लगाए जाने पर सहमति बनी। बैठक में तय हुआ कि गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने साथ ही स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगेगा। साथ ही सेक्टर गेटों का सौंदर्यकरण, पार्कों की साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। इन सभी प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस मौके पर शीतला प्रसाद, देवी शरण शर्मा, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, सचिव ओम प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.