नोएडा, मार्च 20 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर गामा-1 और बीटा-1 में साफ-सफाई न होने से लोग परेशान हैं। आरोप है की कई स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हैं। वहीं, प्राधिकरण द्वारा भी सुनवाई नहीं की जाती। बीटा-1 में रहने वाले हरेंद्र भाटी ने बताया कि सेक्टरों में सफाई के कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। गामा वन के रहने वाले केशव ने बताया कि सेक्टर में मार्केट के पास सबसे अधिक कूड़ा पड़ा रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...