सेक्टर में सांप निकलने से हंड़कंप
नोएडा, जून 11 -- नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-105 में जंगली घास बढ़ने के कारण सांप निकलने की कई घटनाएं सामने आ रही है। गुरुवार को भी सी ब्लॉक में बिजली बॉक्स के पास एक सांप निकलने से हंड़कंप मच गया। लोगों ने इसका वीडियो बनाया और आरडब्ल्यूए के जरिए वन विभाग और प्राधिकरण से शिकायत की। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने पिछले हफ्ते एक बड़ा सांप सड़क पर रेंगता दिखा था, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया था। सांप निकलने की बढ़ती घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि सेक्टर में जंगली घास, खाली भूखंडों से सांप निकलते रहते हैं। प्राधिकरण से साफ सफाई को लेकर शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.