नोएडा, जून 20 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-3 में लगातार पेयजल की पाइपलाइन फटने की घटनाओं से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि शनिवार को डी ब्लॉक में फिर से पाइपलाइन फट गई। इससे घरों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। सेक्टर निवासी नीलम यादव ने बताया कि डी-ब्लॉक में सुबह करीब आठ बजे पेयजल की पाइपलाइन फट गई। इसके कारण क्षेत्र के कई घरों में पेयजल की आपूर्ति भी बंद हो गई। लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत प्राधिकरण से कई बार की जा चुकी है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला। वहीं, सुभाष ने बताया किसुबह 6 से 8 बजे तक जलापूर्ति होती है। यह भी पढ़ें- पेयजल पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू पाइपलाइन फटने से दोपहर तक पेयजल की आपूर्ति प्रभावित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...