नोएडा, जून 11 -- नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर 82 के सभी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और महासचिवों के साथ गुरुवार को एसीपी सेंट्रल जोन ने बैठक कर समस्याओं को सुना। उद्योग विहार के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मयंक चौहान ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने और गश्त बढ़ाने का आग्रह किया। इस पर एसीपी ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर फेज-2 थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सेक्टर की सुरक्षा के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...