बदायूं, फरवरी 26 -- बिसौली। सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान व द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा कड़ी निगरानी में संपन्न हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय में 411 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा में 285 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें 22 अनुपस्थित रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट जगन्नाथ सिंह ने केंद्र का निरीक्षण किया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ. रतन लाल, महावीर प्रसाद मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.