फिरोजाबाद, जनवरी 5 -- यूपी बोर्ड परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर खासा संजीदा है। प्रेक्टिकल पर भी अब कड़ी निगरानी रखी जा रही है। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होंगी। इसके लिए जिला स्तर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। फिरोजाबाद में प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होंगी, जो एक फरवरी तक चलेंगी। इस बार भी यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की नजर रहेगी। जिला प्रशासन के स्तर से सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी, जो यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा पर नजर रखेंगे। वह प्रयोगात्मक परीक्षाओं में पहुंच कर वहां की व्यवस्थाओं एवं परीक्षा प्रणाली को देखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...