अमरोहा, जनवरी 28 -- अमरोहा। जिले में दो से नौ फरवरी तक यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। संबंधित शिक्षकों की तैनाती संग 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 100 से अधिक कॉलेजों को प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बोर्ड स्तर से परीक्षकों व शिक्षकों की तैनाती केंद्रों पर की गई है। कॉलेजों में परीक्षा तिथियों के अनुसार विषयवार समय सारिणी भी तैयार कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से भी परीक्षा पर नजर रखी जाएगी। किसी भी गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...