गुड़गांव, फरवरी 6 -- गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शुक्रवार को सेक्टर-नौए में पुलिस बल के साथ बुलडोजर चलाया। एचएसवीपी की जमीन पर अवैध रूप से 25 झुग्गियां और कच्चे कमरे बनाकर कब्जा किया हुआ था। एचएसवीपी के उपमंडल अभियंता अजमेर सिंह के नेतृत्व में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान किसी तरह का विरोध नहीं हुआ। कनिष्ठ अभियंता ललित हंस ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर संजीव यादव, सतपाल, दयानंद, बीरेंद्र, बलविंद्र आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...