मेरठ, मई 14 -- शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में धरने पर बैठी महिलाओं ने बुधवार को व्यापारियों और सेक्टर-2 अध्यक्ष से अपने आंदोलन में सहयोग की अपील की। महिलाओं ने व्यापार संघ से बाजार बंद कराने का समर्थन भी मांगा। दूसरी ओर, शास्त्रीनगर सेक्टर दो में धरनारत महिलाओं ने बताया कि आज वह हवन करेंगी। शास्त्री नगर सेक्टर-2 में बुधवार को महिलाओं के धरनास्थल पर व्यापारियों में आपस में नोकझोंक हो गई। जिस कारण हंगामे के हालात बन गए। व्यापारियों में गुटबाजी हो गई और तभी एक नए व्यापार संघ की गठन कर दिया। बताया कि जब कुछ व्यापारियों ने कहा कि बाजार बंद करने से कोई फायदा नहीं होगा तो इस पर महिलाओं ने नाराजगी जताई। व्यंग्यात्मक अंदाज में खुद ही नए व्यापार संघ के गठन की घोषणा कर दी।धरनारत महिलाओं ने ऐलान किया कि अब उनके नए व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्पित मोंगा होंगे,...