फरीदाबाद, जून 8 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-दो के निवासियों को जल्द टूटी और जर्जर सड़कों की समस्या से राहत मिलने वाली है। इसे लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने तैयारियां शुरू कर दी है। योजना के तहत 66 लाख रुपये की लागत से सड़कों को दाेबारा बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीन माह में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सेक्टर-दो शहर के पुराने और प्रमुख रिहायशी सेक्टरों में शामिल है। यहां हजारों परिवार रहते हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इन सड़कों का उपयोग करते हैं। लेकिन पिछले कई वर्षों से सड़कों की स्थिति लगातार खराब होती चली गई है, कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत उखड़ चुकी है, जबकि जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का ...