बोकारो, फरवरी 26 -- बोकारो। सेक्टर छह थाना क्षेत्र के सेक्टर छह बी आवास संख्या 4074 में बुधवार दोपहर तीन बजे 35 वर्षीय गौतम ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। मृतक के पिता निरंजन महतो ने कहा कि मृतक हर रोज की भांति दोपहर का खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। दरवाजा खटखटाया गया तो नहीं खुला। संदेह के आधार पर दरवाजा तोडा गया, तो गौतम को गमछी के सहारे पंखे से लटका पाया गया। मृतक घर का इकलौता बेटा था, जो पिछले कुछ महीनों से मानसिक तनाव में रह रहा था। एक साल पूर्व भी सुसाइड का प्रयास किया था। निजी कंपनी में काम करता था, छह माह पहले ही शादी हुई थी। गर्भवती पत्नी फिलहाल मायके में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...