मेरठ, मई 16 -- आवास विकास परिषद के अधिकारियों द्वारा सैटबैक छोड़ने को लेकर चस्पा किये नोटिसों के बाद अब दिया गया अल्टीमेटम खत्म हो रहा है। इधर, शनिवार को भी शास्त्रीनगर सेक्टर दो एवं चार में दोनों स्थानों पर महिलाओं का शांति प्रदर्शन एवं धरना जारी रही। सेक्टर चार में महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। शनिवार को शास्त्री नगर सेक्टर 4 धरने पर बैठी महिलाएं ने हनुमान चालीसा पाठ किया। इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आशियाना बचाने की गुहार लगाते हुए न्याय दिलाने की मांग की। धरनारत महिलाओं ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भगवान उनकी प्रार्थना जरूर सुनेंगे। जनप्रतिनिधियों से आश्वासन मिल रहा है। उनकी मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंची है। जिस पर मुख्यमंत्री गंभीर है। दूसरी ओर, सेक्टर दो में भी महिलाओं का धरना-शांति प्रदर्शन जारी रह...