हरदोई, फरवरी 12 -- हरदोई। विवेकानंद सभागार में डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में जनपद के 133 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च तक चलने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को कराने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों से तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट पुलिस टीम के साथ लगातार भ्रमणशील रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। डीएम ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रियंका सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.