नोएडा, मार्च 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर के कई सेक्टर और सोसाइटी में शनिवार को होलिका दहन किया गया। इको विलेज वन और गौर सिटी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सभी लोग होली के गानों पर नृत्य किया। ग्रेटर नोएडा के अल्फा, गामा, बीटा, डेल्टा, ईटा, पी-3, पी-4, चाई फाई, जीटा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी, गौर सौंदर्यम सुपरटेक इको विलेज सहित अन्य सोसाइटी में रात्रि में होलिका दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने गेंहू, जौ, चना होली दहन की अग्नि में डालकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी सोमवार को बाजारों में रंग, पिचकारी, कपड़ों की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ रही। जगतफार्म, रामपुर, बिलासपुर, दादरी, जेवर, रबूपुरा, श्यामनगर मंडी, तुगलपुर आदि दुकानों पर होली रंग, पिचकारी, गुलाल की मांग अधिक है। दुका...