गढ़वा, फरवरी 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा नगर परिषद और मझिआंव नगर पंचायत के आम निर्वाचन को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने दोनों क्षेत्रों की सभी सेक्टर दंडाधिकारियों के साथ मंगलवार को आवश्यक बैठक की। बैठक में एसडीएम ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक वातावरण में निर्वाचन संपन्न कराने हेतु उन्हें कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिया कि वह अपने साथ संबंध पुलिस पदाधिकारी के साथ अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में सजग रूप से सक्रिय बने रहें। एसडीएम ने सभी सेक्टर दंडाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील समूहों एवं कमजोर वर्गों के बीच विश्वास निर्माण का कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनसे संबंधित सूचना समय पर उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्य...