नोएडा, अप्रैल 14 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर ईकोटेक-1 और कासना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह श्रमिकों को समझाया। एनाउंसमेंट कर श्रमिकों से शांति बनाए रखने की अपील की। कंपनी प्रबंधन से उनकी बातचीत करवाई। इसके बाद मामला शांत हुआ। सेक्टर ईकोटेक-1 और कासना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह कई कंपनियों के श्रमिक अलग-अलग जगह इकट्ठा हुए। इसके बाद श्रमिकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिकों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हंगामा किया और नारेबाजी की। श्रमिकों के प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची स्थिति पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। यह भी पढ़ें- नोएडा की स्वर्ण जयंती से पहले सुलगी चिंगारी ने ...